Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने 23,550 करोड़ के एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट समेत तीन परियोजनाओं की रखी आधारशिला

मिली जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी में रात बिताने के बाद, मोदी सुबह सिलचर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने ₹22,864 करोड़ के शिलांग-सिलचर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया।

14 Mar 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने 23,550 करोड़ के एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट समेत तीन परियोजनाओं की रखी आधारशिला

सिलचर (कछार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में लगभग ₹23,550 करोड़ की तीन विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। यह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले असम की उनकी दो-दिवसीय यात्रा का अंतिम चरण है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी में रात बिताने के बाद, मोदी सुबह सिलचर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने ₹22,864 करोड़ के शिलांग-सिलचर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया।

यह 166 किलोमीटर लंबा चार-लेन वाला कॉरिडोर, जो पूर्वोत्तर का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफ़ील्ड हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे है, मेघालय के शिलांग और असम के सिलचर के पांचग्राम के बीच कनेक्टिविटी को काफ़ी बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है।

एक बार पूरा हो जाने पर, इस प्रोजेक्ट से गुवाहाटी और सिलचर के बीच यात्रा का समय लगभग 8.5 घंटे से घटकर लगभग पांच घंटे होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और सीमा-पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने सिलचर में एनएच-306 पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन भी किया, जो सिलचर के कैपिटल पॉइंट के पास ट्रंक रोड से रंगिरखारी पॉइंट (चरण I) तक जाएगा। 564.50 करोड़ की लागत से 3.5 किमी लंबा फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। साथ ही 6.9 किमी सर्विस रोड भी इस परियोजना का एक हिस्सा है।

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर ट्रैफिक जाम को कम करना और मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने करीमगंज जिले के पाथरकांदी में एक कृषि महाविद्यालय की आधारशिला भी रखी। 88 हेक्टेयर भूमि पर, 122 करोड़ की लागत से पहले चरण का निर्माण कार्य संपन्न किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री 13 मार्च को गुवाहाटी पहुंचे थे और अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने लगभग ₹24,250 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई थी। सिलचर के अंबिकापुर में आयोजित एक विशाल जनसभा स्थल से प्रधानमंत्री ने आभासी माध्यम से परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने 23,550 करोड़ के एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट स
मिली जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी में रात बिताने के बाद, मोदी सुबह सिलचर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने ₹22,864 करोड़ के शिलांग-सिलचर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News